योगेन्द्र शर्मा राष्ट्रधारा में हिंदी कविता के ओजस्वी कलमकार हैं जिन्हें कवि सम्मेलन के मंचों पर प्रभावी प्रस्तोता के रूप में जाना जाता है। इन्हें मात्र एक दशक के काव्य जीवन में मंचों की वाचिक परम्परा के तमाम आयाम छूने के साथ-साथ कश्मीर में सैनिक योद्धाओं के समक्ष एकल काव्य-पाठ करने की उपलब्धि हासिल है। हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षा में जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट योगेन्द्र शर्मा को मंचों के संयोजन एवं संचालन का भी लम्बा अनुभव प्राप्त है। राष्ट्र की युवा पीढ़ी में चेतना और देशभक्ति का सकारात्मक भाव योगेन्द्र शर्मा के गरिमाशाली काव्य-पाठ से स्वतः जागृत होते देखा जा सकता है।
नाम |
: |
योगेन्द्र शर्मा - कवि एवं मंच संचालक |
वेबसाइट (Website) |
: |
www.Kaviyogendra.com |
पिता का नाम |
: |
श्रीमान् मोहन लाल शास्त्री |
माता का नाम |
: |
श्रीमती कमला व्यास |
जन्म तिथि |
: |
3 अगस्त, 1964 |
जन्म स्थान |
: |
भीलवाड़ा |
शैक्षणिक योग्यता |
: |
कॉमर्स स्नातकोत्तर, हिंदी स्नातकोत्तर ( गोल्ड मेडलिस्ट ) |